![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2023/07/2023_7image_10_56_4069226412-ll.jpg)
अमृतसर : भारत-पाकिस्तान की सरहद के साथ लगते गांव राजा ताल में एक पेट्रोल पंप से दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। मोटरसाइकिल सवार लुटेरे एक पेट्रोल पंप पर गोली चला कर कारिंदे से नकदी छीन कर ले गए।
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर 3.30 बजे के करीब राजा ताल फिलिंग स्टेशन पर 2 मोटरसाइकिल सवार लुटेरे आए। उन्होंने गोली चला कर पेट्रोल पंप के कारिंदे से नकदी लूट ली। पेट्रोल पंप के कारिंदे राम नारायण ने बताया कि दोपहर में 2 युवक पेट्रोल पंप पर आए और बंदूक की नोक पर उनसे नकदी लूट कर ले गए। उसने बताया कि उक्त युवक लाल रंग के मोटरसाइकिल पर सवार थे। लूट के बाद वह अटारी से तरनतारन कि ओर चले गए।