ज्ञान भंडार
कश्मीर में गठबंधन खतरे में, महबूबा ने दिए नाता तोड़ने के संकेत


दस्तक टाइम्स एजेन्सी/ जम्मू। जेएंडके में सरकार बनाने को लेकर भाजपा-पीडीपी में सियासी खींचतान और बढ़ गई है। जम्मू में पार्टी नेताओं के साथ बैठक के बाद शुक्रवार को पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अगर विश्वास बहाली के ठोस कदम नहीं उठाए जाते हैं, तो पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ सकती है। केंद्र द्वारा सरकार गठन से पहले किसी भी तरह का प्रस्ताव मानने से इनकार करने के बाद पीडीपी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।