राजनीतिराज्यराष्ट्रीय

विशेष सत्र से पहले TDP सांसदों की नारेबाजी, पूर्व CM एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के खिलाफ संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली: संसद के विशेष सत्र शुरू होने से पहले टीडीपी सांसद संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। टीडीपी सांसदो ने सीएम एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। संसद के विशेष सत्र का आज आगाज हो रहा है। इस दौरान टीडीपी सांसदों ने आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के खिलाफ संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया।

9 सितम्बर को पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू हुई थी गिरफ्तारी
बता दें कि तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को 9 सितम्बर गिरफ्तार कर लिया गया था। नायडू के खिलाफ 2021 में एक मामला दर्ज किया गया था। उसी मामले में कार्रवाई हुई है।

Related Articles

Back to top button