स्पोर्ट्स

विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को मिली सबसे बड़ी हार, दक्षिण अफ्रीका ने 134 रनों से रौंदा

लखनऊ : वनडे विश्व कप 2023 में आज दक्षिण अफ्रीका का सामना ऑस्ट्रेलिया से था। अफ्रीकी टीम ने पहले मैच में श्रीलंका पर बड़ी जीत हासिल की थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 311 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई पारी 40.5 ओवर में 177 रन पर सिमट गई।

दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप 2023 के 10वें मैच में ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 311 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 106 गेंदों में आठ चौके और पांच छक्के की मदद से 109 रन की पारी खेली। वहीं, एडेन मार्करम ने 44 गेंदों में 56 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 40.5 ओवर में 177 रन पर सिमट गई। मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। वहीं, मिचेल स्टार्क ने 27 रन बनाए। कगिसो रबाडा ने तीन विकेट लिए, जबकि केशव महाराज और तबरेज शम्सी को दो-दो विकेट मिले।

पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम की यह इस विश्व कप में लगातार दूसरी हार है। पहले मैच में उसे भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम की यह लगातार दूसरी जीत है। उसने पहले मैच में श्रीलंका को हराया था। क्विंटन डिकॉक को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह उनका आखिरी विश्व कप भी है।

312 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। टीम के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर शुरुआत से ही अफ्रीका के तेज गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। मिचेल मार्श 15 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हुए। इसके अगले ओवर में वॉर्नर 13 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे। स्टीव स्मिथ और मार्नस के बीच साझेदारी पनप रही थी लेकिन स्टीव स्मिथ एलबीडब्ल्यू हो गए। जोश इंग्लिस को रबाडा ने क्लीन बोल्ड किया। ग्लेन मैक्सवेल 3 रन ही बना सके। मार्कस स्टायनिस ने 5 रन का योगदान दिया। मिचेल स्टार्क ने 27 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे। पैट कमिंस ने कुछ बड़े शॉट खेले और 22 रन का योगदान दिया। तबरेज शम्सी ने 41वें ओवर में दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया।

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डिकॉक के दमदार शतक की बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 311 रन बनाए। अफ्रीका के लिए क्विंटन डिकॉक ने 106 गेंद में 109 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे सफल गेंदबाज ग्लेन मैक्सवेल रहे, उन्होंने 10 ओवर में 34 रन देकर दो विकेट लिए। मिचेल स्टार्क ने दो विकेट चटकाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डिकॉक और तेम्बा बावुमा ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी हुई। बावुमा 35 रन बनाकर आउट हुए। डुसेन 26 रन पर पवेलियन लौटे। क्विंटन डिकॉक ने 90 गेंद में शतक पूरा किया। क्विंटन डिकॉक 106 गेंद में 109 रन बनाकर आउट हुए। डिकॉक के आउट होने के बाद मार्करम और क्लासेन ने पारी को संभाला और दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। एडन 56 रन बनाकर आउट हुए। हेनरिक 29 रन ही बना सके। मार्को ने 26 रन की अहम पारी खेली। डेविड मिलर आखिरी ओवर में क्लीन बोल्ड हुए।

Related Articles

Back to top button