राजनीतिराष्ट्रीय

झारखंड पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राहुल बोले-हमारी लड़ाई BJP-RSS के लोगों के दिल में भरी नफरत के खिलाफ

रांची। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मणिपुर से शुरू होकर झारखंड पहुंच गई है। इस मोके पर एक रैली में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा BJP-RSS के लोग पूरे देश में नफरत फैला रहे हैं, इसलिए हमने पहले भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। जिसमें हमने नारा दिया कि- नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। हमारी लड़ाई BJP-RSS के लोगों के दिल में भरी नफरत और डर के खिलाफ है। ये लोग नफरत और डर की राजनीति करते हैं।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, हिंदुस्तान में ‘अडानी’ नाम लिया जाता है तो लोगों को बात एक सेकंड में समझ आ जाती है। जो आपकी पूंजी है वो नरेंद्र मोदी अपने मित्र अडानी को एक के बाद एक दिए जा रहे हैं। हम जमीन अधिकरण बिल लाए। प्रधानमंत्री मोदी ने जमीन अधिकरण बिल को रद्द किया… सब लोगों के खिलाफ कहीं न कहीं अन्याय हो रहा है। अडानी के लिए न्याय किया जा रहा है और बाकि लोगों के लिए अन्याय किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button