उत्तर प्रदेशराज्य

CM Yogi ने तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी, कहा- ‘तिरंगा एक भारत श्रेष्ठ भारत का भी प्रतीक है’

Tiranga Yatra: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखा दी है। सीएम ने यात्रा का शुभारंभ कर बाइक तिरंगा रैली को रवाना किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि तिरंगा को हर घर पर लहराने का कार्य किया था और मुझे प्रसन्नता है 2022 में उत्तर प्रदेश में 5 करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा लहराने का कीर्तिमान स्थापित किया था। गत वर्ष भी आजादी के अमृत कल के प्रथम वर्ष में उत्तर प्रदेश में लगभग 4:30 करोड़ घरों पर तिरंगा लहराने का कार्य हुआ था और प्रधानमंत्री मोदी के उत्तर प्रदेश सरकार ने हर घर तिरंगा को 4:30 करोड़ घरों तक पहुंचाने के वृहद संकल्प को हाथ में लिया है।

सीएम योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अपने सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का हृदय से अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के साथ जुड़ते हुए भारत के इस राष्ट्रीय प्रतीक तिरंगा को हर घर तक पहुंचाने के संकल्प में सहभागी बन रहे हैं। पिछले तीन दिनों के अंदर उत्तर प्रदेश के अंदर यात्रा किस उत्साह के साथ योग मोर्चा के उत्साही कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शन में निकल रहे हैं, आयोजित कर रहे हैं। छात्रों के द्वारा व्यवसायियों के द्वारा तमाम सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों के द्वारा इस अवसर पर जो उत्साह दिखाया जा रहा है यह भारत का दर्शन करता है क्योंकि तिरंगा एक भारत श्रेष्ठ भारत का भी प्रतीक है।

​​​​​​​उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द प्रदेश के सभी गांवों में शुद्ध पेयजल देने की व्यवस्था को पूरा करें। जल जीवन मिशन से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक में उन्होंने कहा कि पाइप लाइन बिछाने के साथ ही उसके संचालन और मेंटेनेंस को लेकर भी समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। जल जीवन मिशन में हर घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के कार्य में प्लंबर की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री ने इनकी समुचित ट्रेनिंग के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

Related Articles

Back to top button