राज्य

कोलकाता की घटना का पांढुर्णा में कड़ा विरोध, डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च

पांढुर्णा। कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुई शर्मनाक घटना का विरोध शुक्रवार की रात को पांढुर्णा की सड़कों पर दिखाई दिया। दरअसल शुक्रवार की रात को सिविल अस्पताल के डाक्टरों सहित पूरा नर्सिंग स्टाफ और सभी अन्य डॉक्टर और स्वास्थ कर्मचारियों ने सिविल अस्पताल से कैंडल मार्च निकाला।

जिसमें 100 से अधिक डॉक्टर कर्मचारी शामिल हुए, कैंडल मार्च शहर के बस स्टैंड , छत्रपति शिवाजी चौक, मुख्य मार्ग से होकर तीन शेर चौक पहुंचा, जहां सभी मौजूद डॉक्टरों ने दिवंगत महिला डॉक्टर को श्रद्धांजलि देकर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार पांढुर्णा इंडियन मेडिकल डॉक्टर एसोशिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर अनिल कड़वे और सचिव डॉक्टर मिलिंद गजभिए का कहना है कि ऐसी घटना किसी भी महिला डॉक्टर के साथ दोबारा न हो इसको लेकर सार्वजनिक स्थल और ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर की सुरक्षा की गुहार प्रशासन से कर रहे है।

डॉक्टर मिलिंद गजभिए के अनुसार पांढुर्णा सिविल अस्पताल अब जिला अस्पताल बना है। यहां अधिकांश महिला डॉक्टर और स्वास्थ कर्मी पदस्थ हैं। इसलिए पांढुर्णा सिविल अस्पताल में पुलिस चौकी बनाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button