टॉप न्यूज़राजनीति

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान! आज मुंबई पहुंच रही चुनाव आयोग की टीम

मुंबई: हरीयाणा और जम्मु-कशमीर चुनाव के बीच केंद्रीय चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए तीन दिवसीय दौरा तय किया है। जी हां, केंद्रीय चुनाव आयोग का दल आज मुंबई पहुंच रहा है। इसके बाद वो आगामी 27 सितंबर को कई राजनीतिक पार्टियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं 28 को सभी जिला SDM और SP के साथ बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद चुनाव आयोग के अधिकारी 28 सितंबर की शाम साढ़े 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

मिली जानकारी के मुताबीक केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम आज यानी गुरुवार 26 सितंबर की रात दिल्ली से मुंबई आएगी। वहीं अगले दिन 27 सितंबर को सुबह 10 बजे सभी राजनीतिक दलों के साथ एक बैठक में भाग लेगी। उसी दिन दोपहर 1 बजे सीईओ, नोडल अधिकारियों के साथ एक चर्चा होगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे अर्धसैनिक बल, आयकर विभाग, खुफिया एजेंसी, सीबीआई, ED के अधिकारियों के साथ एक बैठक होगी।

इसके बाद शुक्रवार की शाम 5 बजे से ही राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक होगी। इन सभी बैठकों में महाराष्ट्र की मौजूदा स्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हालात की समीक्षा की जाएगी। फिर शनिवार 28 सितंबर को सुबह 9। 30 बजे राज्य के सभी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों की बैठक रहेगी। इसके बाद उसी दिन शाम 4 बजे चुनाव आयोग के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

महाराष्ट्र में कब लगेगी आचार संहिता?
देखा जाए तो चुनावी तैयारियों की समीक्षा के बाद किसी भी वक्त विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। ऐसे में कयास हैं कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर के नतीजे के बाद महाराष्ट्र के चुनाव का ऐलान हो सकता है और अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में राज्य में आचार संहिता लागू होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

जानकारी हो कि महाराष्ट्र सरकार का कार्यकाल आगामी 26 नवंबर को खत्म हो जाएगा। वहीं महाराष्ट्र में हरियाणा के साथ ही विधानसभा चुनाव होने थे लेकिन हरियाणा के साथ जम्मू कश्मीर के विधानसभा के चलते तब महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव को टाला दिया गया था।

Related Articles

Back to top button