बिहार-झारखंड और यूपी में मानसून ने दी दस्तक, दिल्ली में जारी रहेगी भारी बारिश

नई दिल्ली: मानसून ने इस साल समय से पहले ही देश में दस्तक दी है। केरल में मानसून ने कई दिन पहले ही प्रवेश कर चुका है। वहीं अब बिहार और झारखंड में भी मौसम तेजी से बदल रहा है क्योंकि मानसून ने इन राज्यों में भी दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज बिहार में पूरी तरह से मानसून सक्रिय हो जाएगा। बिहार के भागलपुर, बांका, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, मधेपुरा, अररिया, सहरसा और सुपौल जिलों मेंमानसून की पहली बारिश दर्ज की गई है। राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बिहार के कई इलाकों में अलर्ट जारी किया है।
गुजरात में भी पहुंचा मानसून
गुजरात में भी मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन दो दिनों से हो रही भारी बारिश की तीव्रता अब कम होगी, क्योंकि कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने लगा है। मंगलवार दोपहर दिल्ली में भारी प्री-मानसून बारिश ने गर्मी को कम कर दिया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने न सिर्फ उमस को कम किया बल्कि तापमान में भी गिरावट ला दी।
दिल्ली में हो रही भारी बारिश
दिल्ली में मानसून बेहद करीब मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी आंधी-तूफान और बारिश हाे रही है। इससे कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। सप्ताहांत तक मानसून के दिल्ली के बेहद करीब आने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
रात के समय आंधी-तूफान और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
यूपी अच्छी बारिश के आसार
यूपी के कई इलाकों में बारिश मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में मानसून दस्तक देगा। चालू सप्ताह में अच्छी बारिश के आसार हैं, जिससे दिन के तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। बरेली जंक्शन और बरेली सिटी स्टेशन के बीच ट्रैक पर जलभराव की वजह से टनकपुर कासगंज रूट की दो ट्रेनों का संचालन एक घंटे तक रुका रहा। आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं। बारिश के कारण तापमान में गिरावट से जहां कुछ राहत मिली, वहीं बिजली गिरने की घटनाओं ने 10 लोगों की जान ले ली।
पूर्वोत्तर के राज्यों में जारी रहेगा बारिश
पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश जारी रह सकती है। कर्नाटक और महाराष्ट्र में बारिश की गतिविधियां थोड़ी कम होंगी, जबकि तटीय इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का मानना है कि ब्रेक के बावजूद मानसून पीछे नहीं है। यह समय से पहले आ गया है और जल्द ही पूरे देश को कवर कर सकता है।