गुजरात : वड़ोदरा में महिसागर नदी पर बना पुल टूटा, कई वाहन गिरे, 2 लोगों की मौत

वडोदरा. गुजरात (Gujarat) के वडोदरा (Vadodara) जिले से आणंद (Anand) को जोड़ने वाला नदी (river) के उपर बने पुल (Bridge) के गिरने की जानकारी सामने आ रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक, पुल का एक हिस्सा ढहने से चार वाहन नदी में गिर गए हैं। पुलिस ने अभी तक चार लोगों को बचा लिया है। बचाव कार्य जारी है।
पुलिस ने बताया कि गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह एक पुल का एक हिस्सा ढहने से कम से कम चार वाहन नदी में गिर गए। यह पुल पादरा इलाके में बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू का काम फिलहाल चल रहा है। पड़ारा पुलिस निरीक्षक विजय चरण ने बताया कि अब तक चार लोगों को बचा लिया गया है और बचाव अभियान अभी भी जारी है।
अधिकारी ने बताया कि राज्य राजमार्ग के किनारे महिसागर नदी पर स्थित गंभीरा पुल सुबह करीब 7.30 बजे ढह गया। जिससे चार वाहन नदी में गिर गए। दो ट्रक और दो वैन समेत कई वाहन नदी में गिर गए। हमने अब तक चार लोगों को बचा लिया है। गंभीरा ब्रिज मध्य गुजरात के अहम पुलों में शामिल है। यह मध्य गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ता है।