उत्तर प्रदेशराज्य

UP Rain Alert: ठिठुरन के बीच आज यूपी के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड और शीतलहर का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में भी लगातार ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। भीषण ठंड के साथ ही घना कोहरा भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। आज यानी 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जा रही है और आज के लिए मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कई जिलों के लिए कोहरे का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। यही नहीं यूपी के कई जिलों में आज बारिश भी हो सकती है। चलिए जानते हैं –

भीषण ठंड और कोहरे की मार झेल रहे उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अच्छी धूप खिली दिख रही है। जबकि मौसम विभा ने कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। IMD के अलर्ट के अनुसार आज कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है, ठंड से ठिठुर रहे लोगों की सिहरन तो इस खबर को पढ़ने से ही बढ़ गई होगी।

मकर संक्रांति की सुबह धुआं-धुआं
आज मकर संक्रांति के अवसर पर संगमनगरी प्रयागराज सहित पवित्र नदियों में स्नान का काफी महत्व है। हालांकि, कई जगहों पर मकर संक्रांति का पर्व कल यानी गुरुवार 15 जनवरी को भी मानाया जाएगा। आज सुबह कई जिलों में घने कोहरे की मोटी चादर देखने को मिली। सुबह-सुबह दिल्ली से सटे नोएडा से लेकर आगरा, राजधानी लखनऊ और वाराणसी तक घना कोहरा देखने को मिला।

बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार कल यानी गुरुवार 15 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) आ रहा है। इसके प्रभाव में कई जिलों में हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। IMD के अनुसार आगामी 18 और 19 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश के चलते तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे मिर्जापुर, गाजीपुर, जौनपुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, मऊ, बलिया और आसपास के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर कम रहेगा। दिन के समय धूप निकलने के कारण ठंड कम महसूस हो सकती है, लेकिन शाम के समय तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

Related Articles

Back to top button