राज्य

मां ने नुकीली ईंट से चार महीने के बेटे की हत्या कर शव छिपाया

नई दिल्ली : जिस मां की गोद को बच्चे के लिए दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह माना जाता है, जब वही मां अपने ही मासूम की जान ले ले तो पूरा समाज सन्न रह जाता है। ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के (Prayagraj) जिले के थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव (Pilkhini village)में सामने आया है। बुधवार शाम पति से हुए विवाद के बाद एक महिला ने गुस्से में अपने चार माह के मासूम बेटे की नुकीली ईंट से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मां ने बच्चे के शव को लकड़ियों के ढेर में छिपाकर सामान्य तरीके से घर के कामकाज में लग गई। पुलिस ने मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पिलखिनी गांव निवासी संतोष यादव मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। पुलिस के मुताबिक उसकी पत्नी मनोरमा यादव के साथ घरेलू बातों को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। पिछले तीन-चार दिनों से दोनों के बीच झगड़ा और बढ़ गया था। बुधवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर मनोरमा ने अपने चार माह के बेटे ईश्वर पर सीमेंट की नुकीली ईंट से कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।

बेटे की हत्या के बाद महिला ने सबूत छिपाने की कोशिश की। उसने बच्चे के शव को घर के पास बने टीनशेडनुमा कमरे में लकड़ियों के ढेर के नीचे महुआ के पत्तों और घासफूस से ढक दिया। इसके बाद वह सामान्य तरीके से घर के कामों में लग गई ताकि किसी को शक न हो।

काफी देर तक बच्चा नजर नहीं आने पर पिता संतोष यादव और परिवार के अन्य लोग परेशान हो गए। उन्होंने मनोरमा से बच्चे के बारे में पूछताछ की। शुरुआत में वह टालती रही, लेकिन सख्ती से पूछने पर उसने बेटे की हत्या करने की बात कबूल कर ली। इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर सरायममरेज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक बच्चे के दादा हरिलाल यादव उर्फ मुन्नीलाल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार संतोष यादव की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से शादी के करीब पंद्रह दिन बाद ही दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद करीब दो साल पहले उसने मनोरमा से विवाह किया था। लंबे इंतजार के बाद चार माह पहले बेटे ईश्वर का जन्म हुआ था, जिससे परिवार में खुशियां लौट आई थीं। लेकिन घरेलू कलह ने उस मासूम की जिंदगी छीन ली।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी महिला के खिलाफ हत्या और सबूत छिपाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि महिला की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है, जिसे लेकर भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button