दिल्ली

Delhi Water Crisis : दिल्लीवालों के लिए बड़ी खबर, अब पानी को लेकर बढ़ जाएगी मुश्किलें

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर पानी का संकट गहराता नजर आ रहा है। चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में आई खराबी के कारण कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो गई है। पहले जहां दिन में दो बार पानी मिलता था, अब वहां सिर्फ एक बार ही सप्लाई हो रही है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

3-4 दिन में सुधर सकते हैं हालात
दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक प्लांट में खराब मोटर्स की मरम्मत तेजी से की जा रही है। विभाग का कहना है कि हालात सामान्य होने में अभी 3 से 4 दिन का समय लग सकता है। तब तक लोगों को सीमित पानी सप्लाई के साथ ही काम चलाना होगा।

इन इलाकों में सबसे ज्यादा असर
इस खराबी का असर सेंट्रल दिल्ली के कई इलाकों में देखा जा रहा है। हिंदूराव अस्पताल, कश्मीरी गेट, पहाड़गंज, राजेंद्र नगर, नया बाजार और पूसा रोड जैसे इलाकों में सुबह के समय ही पानी मिल रहा है। वहीं चाणक्यपुरी, सरोजिनी नगर और नेहरू पार्क जैसे क्षेत्रों में शाम को सप्लाई दी जा रही है।

क्या है खराबी की वजह?
जल बोर्ड के अनुसार, 22 मार्च से 600 मिलीमीटर की पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। फिलहाल दो पंप सेट के जरिए सीमित मात्रा में पानी सप्लाई की जा रही है। साथ ही प्रभावित इलाकों में पानी के टैंकर भी भेजे जा रहे हैं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button