उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, हाई कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ। सीतापुर के बाद अब राजधानी लखनऊ में भी सरकारी जमीन पर अवैध रूप से निर्मित मस्जिद के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे जमींदोज कर दिया। गुरुवार तड़के करीब चार बजे बक्शी का तालाब क्षेत्र में तीन बुलडोजरों की मदद से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन को मिली कार्रवाई की अनुमति

मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लखनऊ जिला प्रशासन द्वारा सरकारी जमीन से बेदखली के आदेश को वैध ठहराया था। अदालत ने सरकार की कार्रवाई में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई शुरू की।

सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण बताया गया

अधिकारियों के मुताबिक संबंधित मस्जिद का निर्माण सरकारी जमीन पर अवैध रूप से किया गया था। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह पूरी कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों के तहत की गई है और कानून व्यवस्था का पालन करते हुए इसे अंजाम दिया गया।

भोर में शुरू हुई कार्रवाई, तीन बुलडोजर लगाए गए

बक्शी का तालाब क्षेत्र के अस्ती इलाके में प्रशासन की टीम सुबह-सुबह मौके पर पहुंची और भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीन बुलडोजरों की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की गई।

Related Articles

Back to top button