अद्धयात्मजीवनशैली

48 घंटे का खास चतुर्ग्रही योग आज से सक्रिय, इन 4 राशियों के लिए धन और तरक्की के खुलेंगे रास्ते

नई दिल्ली : वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब एक ही राशि में चार ग्रहों का संयोग बनता है, तो उसे चतुर्ग्रही योग कहा जाता है, जिसे काफी प्रभावशाली माना जाता है। द्रिक पंचांग के मुताबिक 16 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच ऐसा विशेष योग बन रहा है, जो लगभग 48 घंटे तक प्रभावी रहेगा। इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मेष, मिथुन, सिंह और धनु राशि के लोगों के लिए यह समय खास तौर पर लाभदायक माना जा रहा है। ज्योतिषियों का मानना है कि इस अवधि में धन, करियर और भाग्य से जुड़े सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। साथ ही, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा भी इन राशियों पर बनी रह सकती है।

चतुर्ग्रही योग का प्रभाव
यह योग परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग परिणाम देता है, लेकिन इस बार यह कई लोगों के लिए प्रगति और नए अवसर लेकर आ सकता है।

मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक रूप से अनुकूल रह सकता है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के लोगों के लिए यह योग निवेश के लिहाज से फायदेमंद हो सकता है। धन में वृद्धि के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भी लाभ दिला सकती है।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और धन लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता और पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि : धनु राशि के लोगों के लिए यह योग भाग्य का साथ लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में सराहना और प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। कानूनी मामलों में राहत मिलने की संभावना है, साथ ही पुराने कर्ज से छुटकारा और आय में वृद्धि के संकेत हैं।

Related Articles

Back to top button