जीवनशैलीस्वास्थ्य

चेहरे के काले धब्बों और पिग्मेंटेशन से राहत पाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, दिखेगा फर्क

नई दिल्ली: मुंह या होंठों के आसपास की त्वचा कई बार धीरे-धीरे काली या डार्क दिखने लगती है, जिसे लोग अक्सर गंदगी समझ लेते हैं, लेकिन यह समस्या पिग्मेंटेशन या हाइपरपिग्मेंटेशन के कारण होती है। इस स्थिति में चेहरे के आसपास, गालों और माथे पर भी काले धब्बे दिखाई देने लगते हैं। यह समस्या किसी भी उम्र और किसी भी स्किन टाइप के लोगों में हो सकती है। अगर यह दिक्कत शुरुआती स्तर पर है तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से इसमें सुधार किया जा सकता है।

नींबू का रस कर सकता है मदद
नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का करने में मददगार माना जाता है। इसके लिए आधे नींबू को लेकर प्रभावित हिस्से पर हल्के हाथों से कुछ मिनट तक रगड़ा जा सकता है। इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लेना चाहिए। चाहें तो नींबू में थोड़ा शहद या खीरे का रस मिलाकर भी उपयोग किया जा सकता है, जिससे त्वचा को अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।

ओटमील स्क्रब से करें डेड स्किन की सफाई
ओटमील स्क्रब त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करता है। इसके लिए ओटमील में टमाटर का गूदा और ऑलिव ऑयल मिलाकर पेस्ट तैयार किया जा सकता है। इस मिश्रण से हल्के हाथों से 2 से 3 मिनट तक स्क्रब करने पर डेड स्किन सेल्स हटने लगते हैं और त्वचा साफ और फ्रेश दिखती है।

पपीता भी है असरदार विकल्प
पपीता विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर होता है, जो त्वचा की रंगत सुधारने में मदद कर सकता है। पपीते के गूदे में थोड़ा गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तैयार करें और प्रभावित हिस्से पर लगाएं। लगभग 30 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धोने पर त्वचा पर सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है।

आलू से कम हो सकते हैं काले धब्बे
आलू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा के काले धब्बों को हल्का करने में सहायक हो सकते हैं। इसके लिए कच्चे आलू को काटकर प्रभावित हिस्से पर हल्के हाथों से रगड़ें। 5 से 7 मिनट तक लगाने के बाद चेहरा पानी से धो लेना चाहिए। नियमित उपयोग से त्वचा की टोन में सुधार देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button