उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ में अवैध वकील चैंबरों पर चला बुलडोजर, विरोध कर रहे अधिवक्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में रविवार को अवैध वकील चैंबरों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने स्वास्थ्य भवन और कचहरी क्षेत्र के आसपास बने अवैध चैंबरों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी हंगामा हुआ और विरोध कर रहे वकीलों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

सुबह से ही प्रशासनिक टीमें बुलडोजर और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। जैसे ही अवैध चैंबरों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई, वकीलों ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तीखी बहस भी हुई।

चैंबर में बंद हुआ वकील, फांसी लगाने की कोशिश

कार्रवाई के दौरान एक वकील ने खुद को अपने चैंबर के अंदर बंद कर लिया। उसने आरोप लगाया कि उसे कोई नोटिस नहीं दिया गया और बिना सूचना सिर्फ चैंबरों को तोड़ा जा रहा है। विरोध के बीच उसने चैंबर के भीतर फांसी लगाने की कोशिश भी की, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

महिला वकील बोलीं- बिना वैकल्पिक व्यवस्था कार्रवाई गलत

विरोध कर रहीं एक महिला अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों की मिलीभगत से गलत तरीके से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर वर्षों से वकील बैठते थे, उन्हें हटाया जा रहा है, लेकिन बैठने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं दी गई।

उन्होंने यह भी कहा कि 72 चैंबरों की पहचान कर कार्रवाई का आदेश दिया गया था, लेकिन निशान लगे बिना भी कई आम लोगों के चैंबर तोड़ दिए गए, जबकि कुछ खास चैंबरों पर कार्रवाई नहीं हुई।

हाईकोर्ट के आदेश पर चला अभियान

बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य भवन और कचहरी क्षेत्र के आसपास बने करीब 240 अवैध चैंबर हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर निगम ने संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर स्वयं कब्जा हटाने के लिए समय भी दिया था।

निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू की। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पीएसी बल भी तैनात किया गया।

इन इलाकों में हुई कार्रवाई

नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक स्वास्थ्य भवन चौराहे से चकबस्त चौराहा, सदर तहसील और निबंधन कार्यालय के आसपास, रेजिडेंसी से सीएमओ कार्यालय और जिला सत्र न्यायालय की ओर जाने वाले मार्ग पर बड़ी संख्या में अवैध चैंबर बनाए गए थे।

हालांकि कार्रवाई शुरू होने से पहले कुछ लोगों ने स्वयं कब्जा हटाना शुरू कर दिया था। प्रशासन का कहना है कि सड़क, फुटपाथ और नाले-नालियों पर अवैध कब्जा कर बनाए गए चैंबर और फोटो कॉपी की दुकानों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

नगर निगम और पुलिस ने पिछले वर्ष अक्टूबर में भी इसी इलाके में करीब 20 अवैध चैंबर तोड़े थे, लेकिन बाद में दोबारा अतिक्रमण कर निर्माण कर लिया गया था। इसी को देखते हुए इस बार बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई।

SEO Keywords: Lucknow Bulldozer Action, Lawyer Chambers Demolition, Lucknow High Court Order, Police Lathicharge Lucknow, Illegal Chambers Lucknow, Lucknow Lawyers Protest, Bulldozer Action News, Lucknow Nagar Nigam Action, UP Latest News, Lucknow Court Area Demolition, PAC Deployment Lucknow, Encroachment Removal Drive, लखनऊ बुलडोजर कार्रवाई, वकीलों पर लाठीचार्ज, अवैध चैंबर हटाए गए, लखनऊ हाईकोर्ट आदेश, नगर निगम कार्रवाई, अधिवक्ता प्रदर्शन, यूपी न्यूज, अतिक्रमण हटाओ अभियान, लखनऊ कचहरी विवाद

Related Articles

Back to top button