अपराधउत्तर प्रदेशमुज़फ़्फ़रनगरराज्य

मुज़फ्फरनगर के शुक्रतीर्थ में मजदूर की हत्या कर शव जलाने की कोशिश

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।

Muzaffarnagar Crime News : मुज़फ्फरनगर की तीर्थ नगरी शुक्रतीर्थ में मजदूर की हत्या के बाद उसका शव जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने श्मशान घाट में चिता से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। इस मामले में कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया गया है।
देर रात ईद से कुचलकर हत्या
थाना भौराकलां क्षेत्र के सिसौली निवासी 35 वर्षीय अंकुर पुत्र पाल्ला शुक्रतीर्थ स्थित नक्षत्र वाटिका के पास निर्माणाधीन गंगा घाट पर मजदूरी करता था। शुक्रवार की रात अज्ञात लोगों ने उसकी ईंट-पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। हत्या के बाद मजदूर अंकुर के शव को श्मशान घाट में ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चिता पर रखे अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ठेकेदार रोबिन ने भोपा थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया
ठेकेदार रोबिन ने भोपा थाने में तहरीर देकर अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में बताया कि आधी रात के समय उसे घटना की जानकारी मिली है। वह मौके पर पहुंचा तो अंकुर के कमरे में खून फैला था। श्मशान घाट पहुंचने पर उसने देखा कि अंकुर का शव चिता पर अधजली अवस्था में रखा हुआ है और शरीर पर चोटों के निशान मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button