अपराधउत्तर प्रदेशमेरठ

मेरठ में प्रेमी की धमकियों से तंग किशोरी तीसरी मंजिल से कूदी

गांव भैंसा निवासी एक युवक ने किशोरी से दोस्ती कर उसको शादी का झांसा दे रहा है।

Meerut Crime News : थाना मेडिकल क्षेत्र में प्रेमी की धमकियों से तंग आकर किशोरी ने तीसरी मंजिल से कूद गई। उसको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि गांव भैंसा निवासी एक युवक ने किशोरी से दोस्ती कर उसको शादी का झांसा दे रहा है। आरोपी ने किशोरी का शारीरिक शोषण भी किया है। आरोप है कि आरोपी युवक परिवार को भी जान से मारने की धमकी दे रहा था। इससे किशोरी तनाव और भय से ग्रस्त हो गई और उसने अपने फ्लैट की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
काफी समय से परेशान कर रहा था युवक
पीड़िता की मां ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि आरोपी युवक काफी समय से बेटी के संपर्क में था। परिवार का कहना है कि उसने शादी का भरोसा देकर किशोरी का शारीरिक शोषण किया। जब परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। तब आरोपी किशोरी के घर पहुंचा। इसी दौरान किशोरी के भाई के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गया। इसके बाद जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपी के परिजनों से इसकी शिकायत की। आरोपी के परिजनों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
शिकायत पर धमकियां
किशोरी के परिजनों का आरोप है कि शिकायत पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद परिवार और किशोरी डर गए। सुबह किशोरी ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की। घटना के बाद आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार गिरने से उसकी रीढ़ और पैर की हड्डियों में चोटें आई हैं। किशोरी की हालत चिंताजनक बनी है।

Related Articles

Back to top button