उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मदरसा बोर्ड के मेधावियों को सम्मानित करने के सीएम योगी के निर्णय का मुस्लिम महिला ने जताया आभार

मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) एवं आलिम (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा में टॉप-10 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

Meerut News : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026 की मदरसा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने तथा दोनों वर्गों के टॉप-3 विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान करने का निर्णय अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक कदम है। यह निर्णय शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नई ऊर्जा एवं प्रोत्साहन प्रदान करेगा।
शाहीन परवेज ने जताया सीएम का आभार
ये कहना है भाजपा नेत्री, सामाजिक कार्यकर्ता, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की पूर्व राष्ट्रीय संयोजिका एवं एडवोकेट शाहीन परवेज का। शाहीन परवेज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और प्रतिभाओं के सम्मान के लिए निरंतर सकारात्मक कार्य कर रही है। मदरसा बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय इस बात का प्रमाण है कि सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है।
परीक्षा में टॉप-10 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाना
उन्होंने कहा कि मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) एवं आलिम (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा में टॉप-10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लखनऊ में सम्मानित किया जाना तथा दोनों वर्गों के टॉप-3 विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किया जाना एक ऐतिहासिक एवं स्वागत योग्य पहल है। इससे विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी तथा वे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगे।
मदरसों का हो रहा डिजिटलीकरण
शाहीन परवेज एडवोकेट ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार में मरदसों के आधुनिकीकरण, डिजिटल सशक्तिकरण और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। मदरसा शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों को सम्मानित करने का यह निर्णय भी इसी सकारात्मक सोच और समावेशी विकास की नीति का परिचायक है।
प्रतिभा किसी वर्ग या समुदाय की नहीं
उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी एक वर्ग या समुदाय की नहीं होती, बल्कि उसे पहचान कर प्रोत्साहित करना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। प्रदेश सरकार द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किए जाने का यह निर्णय शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश देगा और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।
शाहीन परवेज ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना के साथ कार्य कर रही है। मदरसा बोर्ड के विद्यार्थियों को सम्मानित करने की यह पहल इस बात का स्पष्ट संदेश है कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button