
UP में बड़ी सुरक्षा चूक: फिरोजाबाद के पास शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, RSS प्रमुख मोहन भागवत यात्रा के दौरान सुरक्षित, जांच शुरू
lucknow : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद स्टेशन के समीप पेमेश्वरगेट पुल के पास गुरुवार शाम एक बड़ा मामला सामने आया, जब लखनऊ से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच पर अज्ञात व्यक्ति ने पथराव कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना इटावा–टूंडला रेलखंड पर शाम करीब 7:45 बजे हुई, जब ट्रेन गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि इसी ट्रेन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत भी यात्रा कर रहे थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वे कानपुर से ट्रेन में सवार हुए थे और ई1 कोच में यात्रा कर रहे थे। घटना के दौरान वह पूरी तरह सुरक्षित रहे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस अधीक्षक आदित्य लागहें, रेलवे एसपी अनिल झा, नगर पुलिस अधीक्षक रवि शंकर प्रसाद सहित वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्रों के CCTV फुटेज खंगाले।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पथराव किसने और किस उद्देश्य से किया।



