गाजियाबाद बैनामा लेखक संघ के आंदोलन को कांग्रेस ने दिया समर्थन
कांग्रेस नेताओं ने बैनामा लेखक संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना
Ghaziabad News: तहसील गाजियाबाद में अपनी मांगों को लेकर चल रहे बैनामा लेखक संघ के आंदोलन एवं हड़ताल के समर्थन में आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश शर्मा एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल आंदोलनरत बैनामा लेखकों के बीच पहुंचा।
अधिवक्ताओं की मांगों को जायज बताया
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने बैनामा लेखक संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा उनके आंदोलन को कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने बैनामा लेखक संघ के अध्यक्ष संजीव कौशिक को कांग्रेस पार्टी की ओर से समर्थन पत्र भी सौंपा गया जो की उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजय राय के द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के लिए लिखा गया है अधिवक्ताओं की मांगों को जायज बताया गया है
मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करें
जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा कर्मचारियों, श्रमिकों, युवाओं एवं विभिन्न वर्गों के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके न्यायोचित संघर्ष का समर्थन करती रहेगी। महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने कहा कि बैनामा लेखक संघ की मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार कर शीघ्र समाधान निकालना चाहिए।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में लोकेश चौधरी (पूर्व महानगर अध्यक्ष), विनीत त्यागी (पूर्व जिला अध्यक्ष), अश्वनी त्यागी (कोषाध्यक्ष), सुरेंद्र शर्मा (जिला उपाध्यक्ष), हरेंद्र सिंह बाबा, बाबूराम आर्य (जिला महामंत्री), अनवर कुरैशी (अध्यक्ष नगर कांग्रेस डासना), रामकुमार शर्मा (उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी), विनोद शर्मा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने बैनामा लेखक संघ के आंदोलन को न्यायोचित बताते हुए उनकी मांगों के समाधान हेतु प्रशासन एवं सरकार से सकारात्मक पहल करने की मांग की तथा आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी उनके संघर्ष में हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।



