गाजियाबाद नगर निगम के वन महोत्सव ड्राइव में रोपे जाएंगे 6 लाख से अधिक पौधे
विजयनगर में 48 एकड़ की आर्मी लैंड में 6 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।
Ghaziabad News: एक जुलाई को निगम ने वन महोत्सव का शुभारंभ किया।इस दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ मुहिम को आगे बढ़ाते हुए महापौर सुनीता दयाल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक और पार्षदों ने विजय नगर में पौधारोपण किया। इसी के साथ अब वन महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। जिसमें 1 जुलाई से 7 जुलाई तक सभी वार्डों में पौधारोपण किया जाएगा।
महापौर और नगर आयुक्त ने किया आर्मी लैंड में रोपण
महापौर सुनीता दयाल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने विजयनगर आर्मी लैंड में पौधा रोपण किया। इस मौके पर विजयनगर क्षेत्र के पार्षद तथा निगम के अधिकारी गण उपस्थित रहे। लगभग 9 एकड़ भूमि पर एक लाख से अधिक पौधे लगाने की शुरुआत की गई है। महापौर तथा नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित पार्षदों तथा अधिकारियों को भी पेड़ लगाने के लिए कहा गया, सभी ने पेड़ लगाए पौधारोपण कि श्रृंखला को बढ़ाते हुए शहर के अनेकों क्षेत्र में वार्डों के अंतर्गत पौधारोपण किया गया।
100 वार्डों में एक लाख आठ हजार पौधे लगाने का लक्ष्य
नगर निगम 1 जुलाई से 7 जुलाई तक वन महोत्सव मना रहा है। जिसमें शहर के 100 वार्डों में पौधारोपण किया जाएगा। शासन द्वारा दिया गया लक्ष्य 1 लाख 8000 को पूरा किया जाएगा। महापौर तथा नगर आयुक्त द्वारा विजयनगर से पौधारोपण की शुरुआत की गई शहर वासियों को भी अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए जागरूक किया गया।
48 एकड़ जमीन पर 6 लाख से अधिक पौधे
महापौर ने बताया कि विजयनगर में 48 एकड़ की आर्मी लैंड में 6 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। 9 एकड़ भूमि पर एक लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। प्रभारी उद्यान डॉ. अनुज ने बताया कि नगर निगम द्वारा शासन के लक्ष्य की पूर्ति के क्रम में प्लांटेशन किया जाएगा जिसकी शुरुआत की है। इसके अलावा भी आर्मी लैंड तथा निगम की खाली भूमि, सेंट्रल वर्ज, पार्को में प्लांटेशन किया जाएगा। वन महोत्सव एक सप्ताह चलेगा। जिसमें शहर को वृहद प्लांटेशन के लिए भी जागरूक किया जाएगा। फलदार छायादार पौधे लगाए जाएंगे। मौके पर महापौर तथा नगर आयुक्त द्वारा मालियों को सम्मानित किया गया।



