उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ होकर बंगाल, बिहार और पंजाब के लिए चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, दशहरा-दिवाली पर यात्रियों को राहत; जानें रूट और टाइमिंग

लखनऊ: दशहरा और दिवाली के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे दो त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। दोनों ट्रेनें लखनऊ होकर गुजरेंगी। इनमें एक ट्रेन योग नगरी ऋषिकेश और कोलकाता के बीच चलेगी, जबकि दूसरी अमृतसर और बरौनी के बीच संचालित होगी। दोनों ट्रेनों में एसी, स्लीपर और जनरल कोच लगाए जाएंगे।

ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग

ट्रेन संख्या 04312/04311 योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता-योग नगरी ऋषिकेश आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन योग नगरी ऋषिकेश से 16 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। वहीं, कोलकाता से यह ट्रेन 18 अक्टूबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी।

ऋषिकेश से ट्रेन रात 10:20 बजे रवाना होगी। हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली और शाहजहांपुर होते हुए यह अगले दिन सुबह 9:10 बजे आलमनगर पहुंचेगी। यहां से 9:20 बजे रवाना होकर 9:48 बजे उतरेठिया जंक्शन पहुंचेगी और दो मिनट बाद आगे के लिए रवाना होगी।

इसके बाद ट्रेन रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, एनएससी बोस गोमो, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बंडेल और नैहाटी होते हुए अगले दिन सुबह 8 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन 04311 कोलकाता से दोपहर 1:55 बजे चलेगी। यह अगले दिन सुबह 11:30 बजे उतरेठिया पहुंचेगी और 11:32 बजे रवाना होगी। आलमनगर में दोपहर 12 बजे पहुंचकर 12:10 बजे आगे जाएगी। इसके बाद शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और हरिद्वार होते हुए योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।

अमृतसर-बरौनी स्पेशल 4 अक्टूबर से चलेगी

ट्रेन संख्या 04668/04667 अमृतसर-बरौनी-अमृतसर आरक्षित विशेष ट्रेन अमृतसर से 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। बरौनी से इसकी वापसी 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को होगी।

अमृतसर से ट्रेन रात 8:10 बजे रवाना होगी। ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, धंडारी कलां, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और हरदोई होते हुए अगले दिन सुबह 10:30 बजे आलमनगर पहुंचेगी। यहां से 10:40 बजे रवाना होगी।

इसके बाद ट्रेन रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, वाराणसी, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, छपरा ग्रामीण, सोनपुर, हाजीपुर और शाहपुर पटोरी होते हुए बरौनी जंक्शन पहुंचेगी।

वापसी में रात 9:30 बजे आलमनगर पहुंचेगी

बरौनी से ट्रेन संख्या 04667 सुबह 5:05 बजे रवाना होगी। निर्धारित स्टेशनों से होते हुए यह रात 9:30 बजे आलमनगर पहुंचेगी और 9:40 बजे वहां से चलेगी।

इसके बाद ट्रेन हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी, अंबाला कैंट, धंडारी कलां, फगवाड़ा, जालंधर सिटी और ब्यास होते हुए अमृतसर पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button