अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

पुलिस स्मृति दिवस 2026 के मौके पर एडीजी मेरठ जोन ने दी शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया।

मेरठ। मेरठ में पुलिस स्मृति दिवस 2026 के अवसर पर एडीजी मेरठ जोन, डीआईजी मेरठ परिक्षेत्र, डीआईजी पीटीएस मेरठ एवं एसएसपी मेरठ द्वारा कर्तव्यपथ पर शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद मेरठ में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर एडीजी मेरठ, डीआईजी मेरठ परिक्षेत्र, डीआईजी पीटीएस मेरठ एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ द्वारा कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया।इस अवसर पर एसपी सिटी, एसपी देहात और जनपद के सभी सीओ सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button