जापान पैरा एशियाई खेलों के चौथे दिन भारत ने 7 स्वर्ण सहित 26 पदक जीते

नई दिल्ली ( दस्तक डेस्क) : जापान पैरा एशियाई खेलों में आज भारत ने सात स्वर्ण सहित कुल 26 पदक जीते। भारत 21 स्वर्ण, 26 रजत और 41 कांस्य सहित कुल 88 पदकों के साथ चौथे स्थान पर है। आज शीतल देवी ने कंपाउंड तीरंदाजी के व्यक्तिगत और मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। जबकि, शैलेष कुमार, अजानाबेन, गवित दिलीप, सुवर्णा राज और सोलइराज ने एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता।
भारत ने अब तक कुल 88 मेडल अपने नाम किए हैं। चीन (314 मेडल) शीर्ष स्थान पर काबिज है, जबकि जापान (136 मेडल) दूसरे और उज्बेकिस्तान (120 मेडल) तीसरे स्थान पर हैं। रिपब्लिक ऑफ कोरिया (70 मेडल) टॉप-5 में शामिल हैं।

चीन ने 150 गोल्ड, 79 सिल्वर और 85 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। वहीं, जापान 40 गोल्ड, 46 सिल्वर और 50 ब्रॉन्ज के साथ दूसरे स्थान पर है। उज्बेकिस्तान के खाते में 38 गोल्ड, 41 सिल्वर और इतने ही ब्रॉन्ज मेडल हैं। यह देश तीसरे पायदान पर मौजूद है। भारत ने पैरा एथलेटिक्स में सर्वाधिक मेडल हासिल किए हैं। ट्रैक एंड फील्ड में भारतीय एथलीट्स ने कुल 52 मेडल (18 गोल्ड, सिल्वर रजत और 18 ब्रॉन्ज) जीते हैं।
पैरा तीरंदाजी में भारत की 19 वर्षीय शीतल देवी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तोमन कुमार के साथ मिलकर मिक्स्ड टीम इवेंट का गोल्ड जीता। इसके बाद उन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी गोल्ड अपने नाम किया। इस तरह शीतल देवी ने एक ही दिन में दो गोल्ड मेडल जीतकर भारत की पदक संख्या बढ़ाने में अहम योगदान दिया।पैरा एथलेटिक्स के अलावा भारत को पैरा तैराकी (10 मेडल), पैरा बैडमिंटन (8 मेडल) और पैरा तीरंदाजी (4 मेडल) में भी पदक मिले हैं।

पदक तालिका में भारत के ठीक पीछे साउथ कोरिया पांचवें स्थान पर है, जिसने 21 गोल्ड, 23 सिल्वर और 26 ब्रॉन्ज सहित कुल 70 पदक जीते हैं। भारत के गोल्ड मेडल की संख्या साउथ कोरिया के बराबर है, लेकिन सिल्वर की अधिक संख्या के कारण भारत चौथे स्थान पर है।
भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रतियोगिता में देश की मजबूत चुनौती को दर्शाता है। खासकर पैरा एथलेटिक्स में लगातार मिल रहे मेडल ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में देश की स्थिति मजबूत की है। आने वाली स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों के पास पदक तालिका में अपनी स्थिति और बेहतर करने का मौका होगा।



