अन्तर्राष्ट्रीय

भारत और उज्बेकिस्तान ने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े खतरों पर सहयोग बढ़ाने पर की वार्ता

नई दिल्ली ( दस्तक डेस्क) : भारत और उज्बेकिस्तान ने आज राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े खतरों और चुनौतियों से निपटने में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। नई दिल्ली में भारत और उज्बेकिस्तान के बीच आतंकवाद विरोधी संयुक्त कार्य समूह की दसवीं बैठक हुई। बैठक में दुनिया और दोनों देशों के क्षेत्रों में आतंकवादी संगठनों से उत्पन्न होने वाले खतरों पर चर्चा की गई।

दोनों देशों ने कट्टरपंथ और उग्रवाद पर रोक लगाने, आतंकवाद को मिलने वाली आर्थिक मदद रोकने, आतंकवादी गतिविधियों में तकनीक के इस्तेमाल को रोकने और संगठित अपराध तथा आतंकवाद के बीच संबंधों से निपटने पर विचार साझा किए। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों पक्षों ने खुफिया जानकारी साझा करने, क्षमता बढ़ाने और बेहतर तरीकों के आदान-प्रदान के जरिए आतंकवाद विरोधी सहयोग मजबूत करने पर भी चर्चा की।

इसके अलावा, संयुक्त राष्ट्र, शंघाई सहयोग संगठन के क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी ढांचे और यूरेशियन ग्रुप जैसे बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्रालय में आतंकवाद विरोधी मामलों के अतिरिक्त सचिव डॉ. सुहेल एजाज खान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अधिकारी पिरिमकुलोव गुलोमजोन शोद्मोनकुलोविच ने की।

Related Articles

Back to top button