
सरकार के निरंतर प्रयासों से राज्य की प्रति व्यक्ति आय तीन गुना हुई : योगी आदित्यनाथ
लखनऊ ( दस्तक डेस्क) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में सरकार के निरंतर प्रयासों से राज्य की प्रति व्यक्ति आय, वार्षिक बजट और सकल राज्य घरेलू उत्पाद तीन गुना हो गए हैं।
योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में ‘साधना श्रृंखला-2026’ की तीसरी क्षेत्रीय परामर्श कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शासन व्यवस्था में सुधार को प्राथमिकता दी गई है। इसका उद्देश्य ऐसी व्यवस्था बनाना है, जिससे नागरिकों का भरोसा बढ़े और सरकारी सेवाएं सरल, पारदर्शी तथा जनता की जरूरतों के प्रति अधिक जवाबदेह बनें। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सुधारों को तेजी से लागू करने और क्षमता निर्माण में बेहतर प्रदर्शन के कारण उत्तर प्रदेश ने देश में एक मिसाल कायम की है।



