अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ के परतापुर बाईपास स्थित ब्रेबुरा रिजॉर्ट से युवती लापता

पुलिस लापता युवती की तलाश कर रही है।

मेरठ। मेरठ के परतापुर बाईपास स्थित ब्रेबुरा रिजॉर्ट से एक युवती लापता हो गई है। लापता युवती के पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाना परतापुर में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस लापता युवती की तलाश कर रही है। लापता युवती काजल ब्रेबुरा रिजॉर्ट से इंटर्नशिप कर रही थी। काजल 31 अक्तूबर से लापता है।
बाईपास स्थित ब्रेबुरा रिजॉर्ट में होटल मैनेजमेंट की इंटर्नशिप कर रही

बाईपास स्थित ब्रेबुरा रिजॉर्ट में होटल मैनेजमेंट की इंटर्नशिप कर रही 20 वर्षीय युवती काजल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। काजल 31 अक्तूबर से गायब है। लापता युवती के परिजनों ने उसकी काफी तलाश की है। लेकिन काजल का कहीं सुराग नहीं लगा है। युवती के फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा। युवती के पिता संजय कुमार परतापुर थाने पहुंचे और बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस लापता युवती की तलाश में जुटी है।
होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रही थी काजल
सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश के अनुसार, काजल जिला गौतमबुद्ध नगर के गांव इकनडा की रहने वाली है। उसने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था। कोर्स पूरा करने के बाद मेरठ के परतापुर बाईपास स्थित ब्रेबुरा रिजॉर्ट में इंटर्नशिप कर रही थी।
31 अक्तूबर से लापता है काजल
पुलिस के मुताबिक, बाजल 31 अक्तूबर को अचानक लापता हो गई। परिजनों ने काजल को फोन पर संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन बात नहीं हो पाई। परिवार ने रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की। काफी प्रयास के बाद काजल का कोई सुराग नहीं लगा है।

Related Articles

Back to top button