अपराधमेरठ

थाना मेडिकल की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने साइबर फ्रॉड के पीड़ित की धनराशि वापस कराई

थाना मेडिकल पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रशंसा की है।

मेरठ। थाना मेडिकल की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने साइबर फ्रॉड के पीड़ित की 97,500 रुपये की धनराशि वापस कराई है।
आवेदक संदीप कुमार अग्रवाल के बैंक खाते से वित्तीय साइबर फ्रॉड के माध्यम से 97,500 रुपये की धनराशि का ट्रांजेक्शन हो गया था। इस संबंध में आवेदक द्वारा थाना मेडिकल पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर धनराशि वापस कराने का अनुरोध किया गया था। साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों की धनराशि वापस कराने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एसपी क्राइम एवं एसपी सिटी के निर्देशन तथा एएसपी/सीओ सिविल लाइन के पर्यवेक्षण में थाना मेडिकल पर गठित साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्र पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए संबंधित से समन्वय स्थापित किया गया। जिसके फलस्वरूप साइबर फ्रॉड की 97,500 रुपये की धनराशि आवेदक संदीप कुमार अग्रवाल के बैंक खाते में वापस कराई गई है। अपनी धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक एवं उसके परिजनों द्वारा थाना मेडिकल पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रशंसा की है।

Related Articles

Back to top button