अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य
मेरठ में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के साथ एक गिरफ्तार
प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की 08 चरखियां एवं 01 स्कूटी बरामद की गई
मेरठ। थाना लिसाड़ीगेट पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की आठ चरखियों सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना लिसाड़ीगेट पुलिस ने शंभूदास गेट के पास कब्रिस्तान के निकट हापुड़ अड्डा क्षेत्र से अभियुक्त मईनू उर्फ मईनुद्दीन पुत्र अमीरुद्दीन निवासी ऊंचा सद्दीक नगर थाना लिसाड़ीगेट जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया। आरोपी मईनू के कब्जे से प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की 08 चरखियां एवं 01 स्कूटी बरामद की गई। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना लिसाड़ीगेट पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।



