अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

चोरी के आरोपी 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया

दमाश के कब्जे से तमंचा, खोखा कारतूस, चोरी की बाइक समेत 6,500 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

मेरठ। स्वाट टीम नगर एवं थाना ब्रह्मपुरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने के प्रयास के दौरान बाइक फिसलने से घायल 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। बदमाश के कब्जे से तमंचा, खोखा कारतूस, चोरी की बाइक समेत 6,500 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
दीपक कुमार निवासी सेक्टर-03, माधवपुरम, थाना ब्रह्मपुरी, मेरठ द्वारा थाना ब्रह्मपुरी पर तहरीर दी गई कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर के दरवाजे का कुंडा तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन एवं 40 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए हैं। थाना ब्रह्मपुरी पर मुकदमा दर्ज कर घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया था।
स्वाट टीम नगर एवं थाना ब्रह्मपुरी पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सेक्टर 2 की पुलिया, माधवपुरम पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर आते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। जिस पर उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए बच्चा कब्रिस्तान की ओर भागने का प्रयास किया गया। भागने के दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे वह गिरकर घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को हिरासत में लिया गया। जिसने अपना नाम आसिफ पुत्र नवाब निवासी तारापुरी, थाना ब्रह्मपुरी, मेरठ, हाल निवासी कुट्टी वाली गली, थाना लिसाड़ीगेट, मेरठ बताया। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया।

Related Articles

Back to top button