व्यापार

सिलेंडर के दाम नहीं बदले, फिर भी उज्ज्वला लाभार्थियों को मिल रही बड़ी राहत! जानें कितने रुपये में मिल रहा गैस कनेक्शन

नई दिल्ली: देशभर में 16 नवंबर को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सामान्य उपभोक्ताओं के मुकाबले काफी कम कीमत पर रसोई गैस मिल रही है। दिल्ली में इन लाभार्थियों को एक घरेलू गैस सिलेंडर महज 642 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसकी वजह सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी और अतिरिक्त आर्थिक सहायता है।

इंडियन ऑयल की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल एक गैस सिलेंडर के उत्पादन पर कंपनी का खर्च 1,267.24 रुपये आ रहा है। उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है। इसके अलावा 325.24 रुपये का अतिरिक्त खर्च भी सरकार वहन कर रही है। इस तरह कुल 625.24 रुपये की राहत दी जा रही है। यही वजह है कि योजना के लाभार्थियों को बाजार मूल्य के मुकाबले काफी कम कीमत पर सिलेंडर मिल रहा है।

उज्ज्वला योजना का लाभ जारी रखने के लिए लाभार्थियों को ई-केवाईसी कराना भी जरूरी है। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें योजना का लाभ मिलने में परेशानी हो सकती है। ई-केवाईसी के लिए ग्राहक अपनी गैस कंपनी के मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी कराई जा सकती है।

16 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दिल्ली में 942.50 रुपये, नोएडा में 941.50 रुपये, मुंबई में 968 रुपये और पटना में 1,031.50 रुपये है।

इसी तरह बेंगलुरु में घरेलू सिलेंडर 944.50 रुपये, चंडीगढ़ में 951.50 रुपये, लखनऊ में 979.50 रुपये, हैदराबाद में 994 रुपये और भुवनेश्वर में 968.50 रुपये में मिल रहा है।

वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें भी अलग-अलग शहरों में अलग हैं। नोएडा और दिल्ली में इसकी कीमत 2,820 रुपये है, जबकि मुंबई में 2,775 रुपये और पटना में 3,117.50 रुपये है।

इसके अलावा बेंगलुरु में कमर्शियल सिलेंडर 2,909 रुपये, जयपुर में 2,947 रुपये, चंडीगढ़ में 2,843 रुपये और गुरुग्राम में 2,838 रुपये का है। लखनऊ में इसकी कीमत 2,932 रुपये, हैदराबाद में 3,081 रुपये और भुवनेश्वर में 3,004 रुपये दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button