छत्तीसगढ़राज्य

बम्हनीडीह में कल सजेगा बड़ा राजनीतिक मंच! मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में शपथ लेंगे नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षद

रायपुर: जांजगीर-चांपा जिले की नगर पंचायत बम्हनीडीह में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह 2 जुलाई 2026, गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। सुबह 10:30 बजे आईटीआई ग्राउंड, बम्हनीडीह में होने वाले इस समारोह में नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश कुमार डडसेना और सभी नवनिर्वाचित पार्षद पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और स्थानीय लोगों के समारोह में शामिल होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे। समारोह में प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

कई दिग्गज नेताओं की रहेगी मौजूदगी

कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब तथा जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े तथा जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे।

जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों की रहेगी बड़ी भागीदारी

आयोजकों के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम को लेकर नगर पंचायत क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button