मनोरंजन

हिजाब विवाद मामले की सुनवाई कर रहे जज पर ट्वीट करने के आरोप में अभिनेता चेतन कुमार गिरफ्तार

बेंगलुरु: एक बड़ी खबर के अनुसार कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद (Karnataka Hijab Row) के बीच एक्टर और मानवाधिकार कार्यकर्ता चेतन कुमार (Actor Chethan Kumar) को उनके एक ट्वीट के लिए गिरफ्तार किया है। चेतन कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अपने ट्वीट में हिजाब और जस्टिस कृष्णा दीक्षित पर टिप्पणी की थी। चेतन की गिरफ्तारी की खबर की पुष्टि अभिनेता की पत्नी मेघा ने भी एक फेसबुक वीडियो में की थी।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, डीसीपी सेंट्रल ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि, अभिनेता और मानवाधिकार कार्यकर्ता चेतन कुमार को उनके ट्वीट के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है। शेषाद्रिपुरम थाने में स्वत: संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी चेतन कुमार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त ने कहा कि चेतन पर भारतीय दंड संहिता के धारा 505 (2) (किसी वर्ग या समुदाय को दूसरे वर्ग या समुदाय के खिलाफ अपराध करने के लिए उकसाना) और धारा 504 (जानबूझकर अपमान करना, जिससे किसी भी व्यक्ति को सार्वजनिक शांति भंग करने के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ज्ञात हो कि जस्टिस कृष्णा दीक्षित सहित कर्नाटक हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रितु राज अवस्थी और जस्टिस जेएम खाजी हिजाब विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button