मनोरंजन

अभिनेता रजनीकांत की चेन्नई में देर रात अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

चेन्नई : रजनीकांत के फैंस के लिए बुरी खबर है। सुपरस्टार की तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें सोमवार देर रात चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चेन्नई पुलिस की मानें तो रजनीकांत के पेट में देर रात तेज दर्द होने लगा था इसलिए उन्हें हड़बड़ी में अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने एएनआई को दिए बयान बताया है कि अभी रजनीकांत की हालत स्थिर है।

वहीं रजनीकांत की पत्नी लता ने बयान में सुपरस्टार का हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी, बस इतना बताया कि अभी सब ठीक है। याद दिला दें, एक दशक पहले सुपरस्टार ने सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था और हाल ही में, उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राजनीति से संन्यास लिया। फैंस को हुई चिंता ऐसे में रजनीकांत के यूं अचानक अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। वे दुआ मांग रहे हैं कि रजनीकांत की तबीयत जल्द से जल्द ठीक हो जाए।

रजनीकांत इस वक्त दो फिल्मों में व्यस्त हैं। उनकी पहली फिल्म 10 अक्टूबर के दिन रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का नाम ‘वेट्टैयां’ है और इस फिल्म में उनके साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन हैं। 2 अक्टूबर के दिन चेन्नई में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने वाला है। वहीं उनकी अगली फिल्म ‘कुली’ अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button