मनोरंजन

अभिनेत्री सामंथा रुथ तलाक के बाद नहीं रखना चाहतीं पति नागा चैतन्य से जुड़ी यादें! डिलीट की तस्वीरें

चैन्नई। दक्षिण भारत की अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपने पति नागा चैतन्य से तलाक के बाद पूरी तरह टूट गई थी उसके बाद वे अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने की कोशिश कर रही हैं। इसकी शुरुआत वो कर चुकी हैं। जहां पिछले दिनों उन्होंने लड़कियों के पैरेंट्स को नसीहत दी थी कि वो अपनी बेटियों की शादी की तैयारी करने के बजाय उसे सक्षम बनाएं। वहीं, अब अभिनेत्री ने ये साबित कर दिया है कि वो नागा से जुड़ी यादों को अपने पास नहीं रखना चाहती हैं। उन्होंने अभिनेता पति के साथ अपनी फोटोज को डिलीट कर दिया है।

सामंथा ने पूर्व पति नागा चैतन्य के साथ अपनी सारी तस्वीरें हटा दी हैं। उन्होंने उन फोटोज को भी हटा दिया है, जो कि उनकी यादों से जुड़ी थीं। इसमें पति के साथ स्पेन में बिताई गईं छुट्टियां, एम्स्टर्डम वेकेशन, राणा दग्गुबाती की शादी की तस्वीरें, क्रिसमस और उनकी खुद की शादी की तस्वीरें शामिल हैं। इस तस्वीरों को हटाने के बाद एक्ट्रेस ने साबित कर दिया है कि वो अब उनसे जुड़ी यादों को खुद से जोड़ कर नहीं रखना चाहती हैं। दोनों स्टार्स ने इस महीने की शुरुआत में ही अपने अलग होने की खबर फैंस को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके दी थी। उन्होंने फैंस के साथ इस मुद्दे पर प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की थी।

सामंथा ने कुछ समय पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट अपनी उत्तराखंड से एक खास पोस्ट शेयर की थी, जिसमें लड़कियों को मजबूत बनाने की बात कही गई थी। यही नहीं इससे पहले जब वो उत्तराखंड में छुट्टियां बिता रही थीं। उस वक्त भी उन्होंने अपनी यात्रा को बेहतरीन बताया था। उन्होंने लिखा था, ‘एक अद्भुत यात्रा का अंत…यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ ने हमेशा ही मुझे अपनी तरफ खींचा है। जब से मैंने महाभारत पढ़ा है तभी से पृथ्वी पर स्वर्ग और महान रहस्य वाली जगह को देखने का सपना रहा है।’ खैर, अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सामंथा और नागा चैतन्य शादी से पहले लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। उसके बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया था। दोनों ने 2017 में गोवा में सात फेरे लिए थे। उनकी शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाजों के साथ हुई थी।

Related Articles

Back to top button