मनोरंजन

मंगेतर साज के साथ शादी के बंधन में बंधीं अफसाना खान

मुंबई: पंजाबी सिंगर अफसाना खान अपने मंगेतर साज के साथ 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दुल्हन बनीं अफसाना काफी खुश नजर आ रही हैं। शादी के दिन अफसाना ने पिंक कलर का इंडियन ट्रेडिशनल आउटफिट पहना। इसके साथ उन्होंने हैवी गोल्ड की ज्वैलरी भी कैरी की।

वहीं साज ब्लैक शेरवानी और मैचिंग पगड़ी में नजर आए। अफसाना ने शादी की फोटो शेयर कर लिखा, “हमारी खुशी अब शुरू होती है।” अफसाना और साज ने शादी के दौरान एक और ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें अफसाना ऑरेंज कलर के लहंगे में नजर आ रही थीं। वहीं साज ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में दिखाई दे रहे थे।

Related Articles

Back to top button