राष्ट्रीय

संस्कृति मंत्रालय को हस्तांतरित हो रहा एयर इंडिया का बेशकीमती कला संग्रह, 2000 से अधिक कलाकृतियां शामिल

नई दिल्ली। हाल ही में एयर इंडिया की बिक्री टाटा समूह को किए जाने के बाद उसके बेशकीमती कला संग्रह को संस्कृति मंत्रालय को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है। कला संग्रह को राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए) में प्रदर्शित किए जाने की संभावना है, जिसमें 2,000 से अधिक कलाकृतियां शामिल हैं।

एनजीएमए के महानिदेशक (डीजी) अद्वैत गणनायक ने बुधवार को बताया, ‘हम पिछले कुछ समय से एयर इंडिया की कलाकृतियों को हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। यह एक सतत प्रक्रिया है। हाल में हमारी एयर इंडिया के अधिकारियों के साथ बैठक हुई है।’ उन्होंने कहा, ‘अब फाइल (हस्तांतरण संबंधी) संस्कृति मंत्रालय के पास है। हमें उम्मीद है कि हम इसे प्राप्त कर लेंगे और एनजीएमए में प्रदर्शित करेंगे।’एयर इंडिया के कला संग्रह में एमएफ हुसैन, अंजलि इला मेनन, जतिन दास, एसएच रजा, वीएस गाइतोंडे और केए आरा समेत प्रसिद्ध कलाकारों की रचनाएं शामिल हैं।

तीन हाई कोर्टो में रिकार्ड 17 जजों की नियुक्ति के एक दिन बाद बुधवार को तीन अन्य हाई कोर्टो में 14 नए जजों की नियुक्ति की गई। नव नियुक्त जजों में 12 न्यायिक अधिकारी, एक अधिवक्ता और एक आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण के सदस्य हैं। कानून मंत्रालय में न्याय विभाग ने इन नियुक्तियों की सूची जारी की। इनमें सात जजों की नियुक्ति तेलंगाना हाई कोर्ट, चार की केरल हाई कोर्ट और तीन की ओडिशा हाई कोर्ट में की गई है। आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण की सदस्य पी. माधवी देवी को तेलंगाना हाई कोर्ट में जज नियुक्त किया गया है। इससे पहले भी न्यायाधिकरणों के सदस्यों को हाई कोर्ट में जज नियुक्त किया जाता रहा है। ये सदस्य अधिवक्ता होते हैं जो क्षेत्र विशेष के विशेषज्ञ होते हैं। याद दिला दें कि मंगलवार को ही इलाहाबाद, मद्रास और गुवाहाटी हाई कोर्टो में 17 जजों की नियुक्ति की गई थी।

Related Articles

Back to top button