उत्तर प्रदेशराज्य

संविधान में दिये हक व सम्मान को छीन रही भाजपा सरकार : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को यहां कहा कि बाबा साहेब डॉ0 भीम राव अम्बेडकर ने ऐसा संविधान बनाया है, जो हम सबको बराबरी का हक और सम्मान देता है। संविधान से सामाजिक न्याय मिलता है। हमारा संविधान लोकतंत्र की आत्मा है। लेकिन आज संविधान और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ हो रहा है। भाजपा सरकार लोगों से संविधान में दिये गये हक और सम्मान को छीन रही है। संविधान और कानून को कुचला जा रहा है।

श्री यादव भारतीय संविधान दिवस एवं संविधान बचाओ विराट महा पंचायत के अवसर पर मान्यवर कांशीराम स्मृति उपवन लखनऊ में संविधान बचाओ रैली को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए 2022 में भाजपा का सफाया किया जाना चाहिए। जो कानून संसद से बनाये और खत्म किये जाते थे वे राष्ट्र के नाम एक संदेश से हो रहे हैं। एक बार राष्ट्र के नाम संदेश आया और भारत सरकार का दिया गया रुपया बंद हो गया। रुपया का पता ही नहीं चला कि कहां चला गया। एक बार और राष्ट्र के नाम संदेश आया तो तीन काले कृषि कानून वापस हो गये। जो कानून पार्लियामेंट से वापस होने थे वे टी.वी. पर एक संदेश से वापस हो गये। इसलिए मंच पर जो सभी लोग कह रहे हैं कि संविधान को खतरा है उसे समझिए।

उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार आने पर हम शहीद किसान परिवारों की 25-25 लाख रूपये से मदद करेंगे। इसी तरह उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में भाजपा ने संविधान को कुचलते हुए जो जीते थे उन्हें हरा दिया। लोकतंत्र का चीरहरण हुआ। माताएं और बहनों के कपड़े तक छीन लिये गये। नौजवानों पर लाठियां बरसाई गई।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सब कुछ बेच रही है। बीजेपी के लोगों को जो दिखाई देगा सब बिक जायेगा। एयरपोर्ट बेच दिया। हवाई जहाज बेच दिया। ये आपके पैसे से बनाये गये एयरपोर्ट भी बेच देंगे। समाजवादी सरकार आने पर किसानों को सम्मान दिया जायेगा। नौजवानों को रोजगार दिया जाएगा।

इससे पूर्व बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के पौत्र पूर्व सांसद प्रकाश अम्बेडकर ने कहा कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर गुजरता है। यहां के लोगों की बड़ी जिम्मेदारी है। पूरी समझदारी से फैसला करें। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के पास समय है और उनसे उम्मीदे हैं। वक्त उनके साथ है। उन्होंने उन्हें देश का भावी नेतृत्व घोषित किया।

हमारा संविधान अनेक विशेषताओं से भरा हुआ है : मुख्यमंत्री धामी

संविधान बचाओ रैली को पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले, कांशीराम की बहन स्वर्ण कौर, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश राजभर, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री लालजी वर्मा, अपना दल (क) की पल्लवी पटेल, सुबचन राम, अच्छे लाल कनौजिया, मिठाई लाल भारती, बी.डी. नकवी समेत अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित किया।

Related Articles

Back to top button