उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़लखनऊ

भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव, कहा- भाजपा के लूट मंत्र से हारे चुनाव, हमारे मतदाताओं को वोट नहीं डालने दिया गया

एटा: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एटा (Etah) पहुंचे। जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर जुबानी हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा प्रोपेगेंडा की सरकार चला रही है। अधिकारी भाजपा कार्यकर्ता बनकर कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने भाजपा की कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में हुई हार को लेकर भी निशाना साधा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को सिर्फ जीत से मतलब है, चाहे लोकतंत्र और कानून खत्म हो जाए। उसे किसी की परवाह नहीं है। प्रदेश में अब लोकतंत्र नहीं बचा है। इस सरकार में ऊपर से नीचे तक बैठे लोग झूठ और प्रोपेगेंडा के अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अधिकारियों को भी अपनी पार्टी का सदस्य बना लिया है जो भाजपा कहती है, वहीं कानून की तरह माना जाता है। यह चुनाव लूट का चुनाव था और इसी का ही परिणाम आपको दिखाई दे रहा है।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा का लूटतंत्र सामने आया है। जगह-जगह बेईमानी हुई। जिन सीटों पर हम हारे हैं, वहां हमारे मतदाताओं को वोट नहीं डालने दिए। इसके साथ ही उन्होंने ने शनिवार को आए कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कहा कि चुनाव में तमाम जोर लगाने के बावजूद भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। यह भाजपा के लिए उल्टी गिनती की शुरुआत का संकेत है। वहीं, उन्होंने यूपी निकाय चुनाव में हुई भाजपा की जीत को लेकर कहा कि यह चुनाव जीतने के लिए भाजपा जो हथकंडे अपना सकती थी वह अपना चुकी है।

Related Articles

Back to top button