टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहरियाणा

किसान नेता चढू़णी के कांग्रेस से मिले होने के लगाए आरोप

सिविल लाइन में अग्रवाल धर्मशाला चौक पर जोरदार प्रदर्शन

गुरुग्राम, 19 जनवरी (दस्तक ब्यूरो)। मंगलवार को जिला भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से यहां किसान नेता चढ़ूणी का पुतला फूंककर उनके कांग्रेस से मिले होने पर खूब नारेबाजी की। पुतले पर कांग्रेस के नेताओं के भी फोटो लगाकर भाजपाइयों ने विरोध जताया। पुतला फूंकने के प्रदर्शन के दौरान करीब पौने घंटे तक यहां जाम लगा रहा।

भाजपा की जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर बाद यहां सिविल लाइन स्थित अग्रवाल धर्मशाला चौक पर भाजपा के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। हाथों में झंडे, किसान नेता चढ़ूणी का पुतला लेकर कार्यकर्ताओं ने यहां जमकर नारेबाजी की। पुतला बेशक चढ़ूणी का था, लेकिन उस पर कांग्रेस नेताओं के फोटो भी लगाए गए थे। सभी फोटो पर काले तेल से कालिख पोती। यहां पहुंची जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने कहा कि किसान नेता चढ़ूणी से संपर्क उजागर होने के साथ कांग्रेस का असली चेहरा उजागर हो गया है। जो कांग्रेस किसानों का समर्थन होने की बात कहती रही है, वह आज किसान आंदोलन का हिस्सा साबित हुई है। ना केवल हिस्सा बल्कि कांग्रेस की शय पर यह आंदोलन चल रहा है। गार्गी कक्कड़ ने कहा कि देश के किसानों को बरगलाने का काम कांग्रेस कर रही है। यह पूरा आंदोलन कांग्रेस संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं हो पाएगी। इस मौके पर गुरुग्राम विधानसभा निगरानी कमेटी के चेयरमैन सुमेर तंवर, महिला नेत्री सुमन दहिया, मनीष गाड़ोली, बेगराज यादव समेत अनेक नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुतला फूंकने के दौरान यहां अग्रवाल धर्मशाला चौक पर काफी समय तक जाम लगा रहा। यातायात पुलिस भी यहां पर मूकदर्शक बनी रही। क्योंकि कार्यकर्ता सड़क के एक तरफ से चलकर बिल्कुल सड़क के बीच में तिराहे पर पहुंच गए थे। इस दौरान वाहनों को निकाला नहीं जा सका।

  1. देशदुनियाकी ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंorgके साथ।
  2. फेसबुकपरफॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपरपर फॉलों करनेके लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथहीदेश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलकेलिए : https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

पुतला फूंकने से पहले यहां का नजारा कुछ अलग ही था। भाजपा के कार्यकर्ता पुतले को फूंकने से पहले यहां पर पुतले के साथ सेल्फी लेने में लगे रहे। सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर डालते रहे। एक तरह से कार्यकर्ता अपनी हाजिर लगा रहे थे कि वे भी यहां पर हैं। पुतला फूंकने के कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ता भी पहुंची। भीड़ से बचने को महिलाओं ने अपना अलग से गु्रप बनाकर वहां बैनर आदि लेकर मोबाइल से तस्वीरें खिंचवाई और नारेबाजी करती रही। 

Related Articles

Back to top button