State News- राज्य

एंजेलो परेरा: दो पारियों में दो दोहरे शतक बनाकर बनाया रिकॉर्ड, लेकिन करियर बनाने में रहे असफल

नई दिल्ली: श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर एंजेलो परेरा (Angelo Perera Birthday) आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म आज यानी 23 फरवरी 1990 को श्रीलंका के मोरातुवा में हुआ था। उन्होंने पढ़ाई कोलम्बो के सेंट पीटर कॉलेज से की है। परेरा ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत श्रीलंका की U19 टीम के लिए खेलते हुए की थी। एंजेलो परेरा दूसरे ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने दोनों परियों में दोहरा शतक जड़ा है। इससे पहले 1938 में आर्थर फ़ाग ने यह रिकॉर्ड बनाया था। परेरा ने जनवरी 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

दो पारियों में दो दोहरे शतक बनाकर बनाया रिकॉर्ड
उल्लेखनीय है कि, श्रीलंकाई क्रिकेटर एंजेलो परेरा ने 2019 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट के एक मैच की दोनों पारियों में दो दोहरे शतक लगाकर एक अनूठी उपलब्धि अपने नाम कर ली। नोनडेस्क्रिप्ड क्रिकेट क्लब के कप्तान परेरा ने सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी) के खिलाफ एनसीसी सुपर एट मुकाबले के दौरान पहली पारी में 203 गेंदों पर 201 और दूसरी पारी में 268 गेंदों पर 231 रन बनाकर यह कीर्तिमान स्थापित किया। इससे पहले ऑर्थर फैग (Arthur Fagg) नाम के बल्‍लेबाज ने 15 जुलाई 1938 को एक ही मैच में दो दोहरे शतक ठोकने का कमाल कर दिखाया था। ऑर्थर ने तब 244 और नाबाद 202 रन बनाए थे।

एंजेलो परेरा ने श्रीलंका के लिए जुलाई 2013 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था। उन्होंने श्रीलंका के लिए अब तक 6 वनडे मैच खेले है। जिनमें 13.00 के एवरेज से 52 रन बनाए है। परेरा ने उसी साल T20 में भी डेब्यू किया था। उन्होंने श्रीलंका के तरफ से 6 आंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले है जिनमे 11 की औसत से 59 रन बनाये है। एंजेलो परेरा ने अब तक कुल 107 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं जिसमें 20 शतकों के साथ 7597 रन बनाए हैं।

Related Articles

Back to top button