मध्य प्रदेशराज्य

मध्यप्रदेश प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड में शीर्ष निकाय और टास्कफोर्स गठित

भोपाल: राज्य शासन ने मध्यप्रदेश प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड में शीर्ष निकाय तथा टास्कफोर्स का गठन किया है, जो राज्य में प्राकृतिक कृषि के प्रसार को बढ़ाने और सतत मार्गदर्शन के माध्यम से किसानों को प्रोत्साहन एवं सहयोग प्रदान करेगा।

मध्यप्रदेश प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड के शीर्ष निकाय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अध्यक्ष है। सदस्य के रूप में वित्त मंत्री, किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री, पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, सहकारिता मंत्री, उद्यानिकी मंत्री, मुख्य सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त, प्रमुख सचिव उद्यानिकी, प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी विकास, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास और मुख्यमंत्री द्वारा नामांकित 4 विषय विशेषज्ञ प्राकृतिक और प्राकृतिक कृषि के उन्नत कृषक शामिल है। प्रमुख सचिव किसान कल्याण, कृषि विकास एवं म.प्र. प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड के राज्य परियोजना संचालक सदस्य सचिव हैं।

राज्य स्तरीय टास्क फोर्स में मुख्य सचिव अध्यक्ष है। कार्यकारी संचालक मध्यप्रदेश प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड सदस्य सचिव है। सदस्य के रूप में कृषि उत्पादन आयुक्त, प्रमुख सचिव वित्त, प्रमुख सचिव मप्र शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास एवं राज्य परियोजना संचालक प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड, प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी विकास, प्रमुख सचिव उद्यानिकी, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कुलपति जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर, कुलपति राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यायल ग्वालियर, कुलपति पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर, संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास, आयुक्त सह पंजीयक सहकारी संस्थाऐं, संचालक उद्यानिकी, संचालक पशुपालन और प्रबंध संचालक म.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड शामिल है।

Related Articles

Back to top button