मनोरंजन

पोस्टर रिलीज : ‘धाकड़’ में विलेन का किरदार निभा रहे हैं अर्जुन रामपाल

पोस्टर रिलीज : 'धाकड़' में विलेन का किरदार निभा रहे हैं अर्जुन रामपाल

मुंबई : कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘धाकड़’ (dhaakad) काफी समय से चर्चा में है। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी। इस फिल्म में कंगना लीड रोल में नजर आयेंगी। लम्बे समय से सुर्खियों में बनी हुई इस फिल्म में हाल ही में अर्जुन रामपाल की भी अहम भूमिका निभाने की बात सामने आई थी, लेकिन फिल्म में उनका किरदार क्या होगा इसपर सस्पेंस बना हुआ था।

dhaakad फिल्म में कंगना जहां एक एजेंट अग्नि के रूप में नजर आयेंगी। वहीं मेकर्स ने मंगलवार को अर्जुन रामपाल के किरदार पर से पर्दा उठाते हुए यह साफ कर दिया है कि फिल्म में वह विलेन रुद्रवीर के किरदार में नजर आएंगे। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें अर्जुन रामपाल नजर आ रहे हैं।

अर्जुन रामपाल ने फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है। उन्होने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-‘बूम! बुराई का एक नया नाम है- रुद्रवीर! एक विरोधी जो खतरनाक, घातक और एक ही समय में कूल भी है!#धाकड़ सिनेमाघरों में 1 अक्टूबर को!’

ऐसा है अर्जुन रामपाल का लूक

फिल्म के इस पोस्टर में अर्जुन रामपाल काफी मर्सिनरी लुक में नजर आ रहे हैं। उनकी बॉडी में टैटू बने हुए हैं। उन्होने आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआ है और हाथों में बंदूक थामे हुए नजर आ रहे हैं। अर्जुन रामपाल का यह लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है। अर्जुन रामपाल इससे पहले फिल्म ‘ओम शांति ओम’ और ‘रा.वन’ में विलेन का किरदार निभा चुके हैं।

[divider][/divider][divider][/divider]

ये भी पढ़ें :- योगी के शासन में आपात काल जैसा माहौल : सोमनाथ भारती – Dastak Times 

  1. देशदुनियाकी ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंorg  के साथ।
  2. फेसबुकपरफॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपरपर फॉलों करनेके लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथहीदेश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलकेलिए : https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

[divider][/divider][divider][/divider]

एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धाकड़’ में कंगना रनौत एजेंट की भूमिका में एक्शन अवतार में नजर आयेंगी। फिल्म का निर्देशन रजनीश घई कर रहे हैं और निर्माता सोहेल मकलई हैं। यह फिल्म इसी साल 1 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Related Articles

Back to top button