राज्य

असम: बाढ़ से और बिगड़े हालात, बीते शुक्रवार 9 मौतें, मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल

नई दिल्ली. असम (Assam) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार, अब यहां बाढ़ (Flood) से हालात और भी खराब होते जा रहे हैं। वहीँ राज्य के अलग- अलग जिलों में बीते शुक्रवार को 9 लोगों की मौत हुई है।

इसके राज्य में इस साल बाढ़ और लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या अब 55 हो गई। उक्त मौतें होजई, नलबाड़ी, बजली, धुबरी, कामरूप, कोकराझार और सोनितपुर जिलों में हुई हैं। इधर होजई और सोनितपुर जिलों में दो लोगों के लापता होने की भी खबर है।

इधर असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की मानें तो, राज्य के 28 जिलों में कुल 18.94 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीँ दीमा हसाओ, गोलपारा, होजई, कामरूप और कामरूप (महानगर) और मोरीगांव में भी लैंडस्लाइड की सूचना मिली है। इधर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा को फोन कर हालात का समीक्षा की है।

Related Articles

Back to top button