छत्तीसगढ़राज्य

बिश्रामपुर नगर पंचायत में 19 सितम्बर से बनाया जायेगा आयुष्मान कार्ड

सूरजपुर ; कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने जिले के समस्त नागरिको को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आयुष्मान-भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान कार्ड) एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत् नगर पंचायत बिश्रामपुर में 19 सितम्बर 2022 से 30 सितम्बर 2022 तक आयुष्मान आपके द्वार 3.0 अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. एस. सिंह को दिये हैं। इसी तारतम्य में सीएचएमओ डॉ. आर. एस. सिंह द्वारा नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के सूची में शामिल समस्त हितग्राहियों से अपील की जा रही है कि वे अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु संबंधित शिविर में अवश्य जाये एवं अपना तथा अपने परिवर के समस्त सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनवाये। जिला सूरजपुर के नगर पंचायत बिश्रामपुर में छुटे हुए समस्त लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु रूट रोस्टर तैयार किया गया है जिससे समस्त वार्डों में आयुष्मान कैम्प लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जावेगा। जिसका कार्ययोजना निम्नानुसार हैः- वार्ड नं. 01 से वार्ड नं. 4 तक 19 सितम्बर से 21 सितम्बर 2022 तक, वार्ड नं. 05 से वार्ड नं. 8 तक 22 सितम्बर से 24 सितम्बर 2022 तक, वार्ड नं. 09 से वार्ड नं. 12 तक 25 सितम्बर से 27 सितम्बर 2022 तक, वार्ड नं. 13 से वार्ड नं. 15 तक 27 सितम्बर से 30 सितम्बर 2022 तक बनाया जायेगा।

आपके द्वारा आयुष्मान“ अभियान अंतर्गत् नगर पंचायत बिश्रामपुर के शेष पात्र समस्त ए.पी.एल. एवं बी.पी.एल. राशन कार्डधारी परिवारों का आयुष्मान कार्ड (ई-कार्ड) बनवाना अति आवष्यकता हैं। जिससे कि उन परिवार अथवा परिवार के सदस्यों को अपने राशन कार्ड के अनुसार स्वास्थ्य सहायता की पात्रता की जानकारी भलीभांति हो सके एवं आपात स्थिति में परिवार या सदस्य, स्वयं आसानी से निर्णय ले सकें कि उन्हें किस श्रेणी के पंजीकृत नीति या शासकीय अस्पताल में ईलाज प्राप्त करना हैं, साथ ही उन्हें ईलाज में होने वाले आर्थिक व्यय का भय भी ना हो। पात्रता अन्त्योदय एवं प्राथमिकता राशन कार्ड धारी परिवारों को रू. 5 लाख, परिवार एवं शेष अन्य राशन कार्ड धारी परिवारों (ए.पी.एल.) को रू. 50 हजार, परिवार प्रति वर्ष मिलेगा।

Related Articles

Back to top button