B.Tec छात्रा का रेप नहीं कर पाए तो किया ऐसा जिससे आपकी रूह कांप जाएगी “एक और निर्भया”

रांची। झारखंड की राजधानी रांची से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां इंजीनियरिंग की एक 19 वर्षीय छात्रा के साथ पहले तो रेप करने का प्रसास किया। उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को जला दिया। मृतका अपनी बहन के साथ रांची में रहती थी. बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त वह घर में अकेली थी। शुक्रवार सुबह पुलिस को छात्रा का शव उसके कमरे से मिला. छात्रा मूल रूप से बरकाकाना स्थित सीएमपीडीआइ कॉलोनी की रहनेवाली थी।
रेप न कर पाने पर छात्रा को जिंदा जलाया
छात्रा रांची में बूटी बस्ती में अपनी बड़ी बहन के साथ रह कर ओरमांझी के आनंदी स्थित आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक कर रही थी। शुक्रवार को अचानक लोगों ने छात्रा के घर से धुआं निकलते देखा। लोग उसकी घर की तरफ भागे। जब लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि लड़की के घर का दरवाजा बाहर से बंद था। इस दौरान किसी ने पुलिस को भी सूचित कर दिया। घर का दरवाजा खोला गया तो कमरे में छात्रा पूरी तरह से जली हुई अवस्था में मिली। पुलिस ने लोगों की मदद से फौरन उसे हॉस्पिटल भिजवाया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
पुलिस ने अग्यात हमलावरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 511 और 302 के तहत मामला दर्ज कर दोषियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि छात्रा का शरीर नग्नावस्था में था और उसके गले में धातु की तार लिपटी हुई थी और सिर तथा शरीर के उपर का हिस्सा बुरी तरह जला हुआ था। बता दें नयी दिल्ली में 16 दिसंबर, 2012 को हुए निर्भया की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गयी थी।



