उत्तराखंड

भयंकर बारिश और लैंडस्लाइड के चलते बद्रीनाथ हाईवे ‘ब्लॉक’, उत्तराखंड में जोरदार बरसात से पहाड़ रहे दरक

नई दिल्ली/देहरादून. जहां एक तरफ उत्तराखंड में लगातार बारिश (Uttrakhand Rains) के चलते पहाड़ों से आए दिन मलबा गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं इसके चलते रास्तों पर आवाजाही प्रभावित हो रही है, साथ ही कई रास्ते बंद किए जा रहे हैं।ऐसे ही एक ताजा घटना में आज बद्रीनाथ हाइवे (Badrinath Highway) पर पहाड़ी का मलबा गिरने के बाद यहां का रास्ता बंद हो गया है।

मामले पर चमोली पुलिस ने बताया कि बाबा आश्रम कर्णप्रयाग से आगे सड़क पर पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। इसके अलावा मलबा गिरने से गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे भी फिलहाल प्रभावित है। जी हां, उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे फिलहाल ब्लॉक है। बाबा आश्रम कर्णप्रयाग से आगे पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण हाईवे आज ब्लॉक हुआ है।

गौरतलब है कि, पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश और लैंडस्लाइड के चलते, कश्मीर से लेकर उत्तराखंड और हिमाचल तक खतरनाक लैंडस्लाइड के मामले सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही चारधाम यात्रा के रूट पर भी पहाड़ अब दरक रहे हैं। वहीं पहाड़ी रास्तों पर जगह-जगह मलबा पड़ा हुआ है है।

बता दें कि, बीते शुक्रवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे (NH-7) का 50 मीटर का हिस्सा बह गया था। दरअसल शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बाद लांबगढ़ नाले में जलस्तर बढ़ गया था, जिसके चलते हाईवे का हिस्सा बहा था। वहीं हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में चौरा के पास लैंडस्लाइड होने के चलते नेशनल हाईवे-5 ब्लॉक हो गया। इसके अलावा भी हाईवे पर कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुई।

Related Articles

Back to top button