पंजाब

भगवंत मान चंडीगढ़ मनाली हाइवे पर ‘खालिस्तानी’ स्टिकर लगाए जाने का संज्ञान लें: रंधावा

चंडीगढ़: कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आज मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की कि चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय महामार्ग पर ‘खालिस्तानी’ स्टिकर लगाने का संज्ञान लिया जाए। कुछ दिन पहले हिमाचल प्रदेश में ‘झंडे’ हटाने के बाद से शुरू हुए विवाद में हाई-वे पर अब ‘खालिस्तानी’ स्टिकर लगाने का मामला सामने आया है। श्री रंधावा ने ट्वीट किया है कि ऐसे स्टिकर लगाने और भड़काऊ बयानों से पड़ोसी राज्यों के बीच माहौल खराब करना चिंता का विषय है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि मामले का तुरंत गंभीरता से संज्ञान लें और उचित कार्रवाई करें।

Related Articles

Back to top button